सोशल मीडिया में अभिनेत्री रवीना टंडन से झूमा-झटकी और उनके साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. ये पूरी घटना मुंबई के रोड रेज की बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री रवीना टंडन के ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है. हादसे के बाद घायल के परिवार ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर महिलाओं के साथ बदलसूकी की जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर लोगों ने रवीना टंडन के साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक ये घटना रोड रेज की है जहां बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के ड्राइवर पर 1 जून की रात बांद्रा के कार्टर रोड पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और तीन महिलाओं को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया. घटनास्थल पर लोगों ने अभिनेत्री को घेर लिया. घायल के परिवार ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने गाड़ी से उतरकर महिलाओं को टक्कर मारी. बाद में, लोग आक्रामक हो गए और रवीना टंडन के साथ दुर्व्यवहार किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में, अभिनेत्री समूह से उन्हें न मारने की विनती करते हुए देखी जा सकती है. वे इस वीडियो में ये भी कह रही हैं कि “कृपया मुझे मत मारो.” अभिनेत्री ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
अभिनेत्री रवीना टंडन पर हुआ हमला… सामने आया Video

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 3, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
‘India’s Got Latent’ पर विवाद गहराया! रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्व मखीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज: रणवीर अल्लाहबादिया ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, बोले- “मुझे खेद है!”
भारत की धमाकेदार जीत! पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर लिया 2017 की हार का बदला, 42.3 ओवर में ही 241 रन का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान को किया धराशायी ; देशभर में खुशी का माहौल, CM यादव ने ट्वीट कर दी बधाई
