राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. रेप के दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग छात्रा का वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करने लगा. नाबालिग छात्रा को वीडियो वायरल करने को लेकर ब्लैकमेल कर करीब 1 लाख रुपए मांगे, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ओसैफ अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है.
धर्म बदलने का बनाया दबाव
हिंदू संगठनों का आरोप है कि पीड़िता पर धर्म बदलने का भी आरोपी युवक ने दबाव बनाया था, जिसके कारण पीड़िता लगातार परेशान चल रही थी. पीड़िता शाहपुरा इलाके के एक स्कूल में पढ़ाई करती है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में रेप किया. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. आरोपी से पीड़िता की पहचान उसके सहेली के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों करीब आए.
भोपाल घुमाने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया
कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था. इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई. पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया. वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया. विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया.
आरोपी ने की 1 लाख रुपये की मांग
आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की. घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपी को दिए. इसके बाद भी आरोपी पैसों की मांग करता रहा, जिसके बाद परेशान होकर छात्र ने आरोपी को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया. जब छात्रा ने और पैसे देने नहीं मानी तो आरोपी युवक ने पीड़िता का वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया. बाद में पीड़िता नहीं हिम्मत करके अपने परिवार वालों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.