नईदिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का मंगलवार (25 जून) को दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 281 सांसद शपथ लेंगे। लोकसभा स्पीकर को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। NDA की ओर से ओम बिरला ने नामांकन दाखिल किया है। विपक्षी सांसद एन के प्रेमचंद्रन के मुताबिक, कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बिरला के खिलाफ नामांकन दाखिल कर दिया है। देश में पहली बार स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। 26 जून को सुबह 11 बजे स्पीकर पद के लिए वोटिंग होगी। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष के पास स्पीकर के समर्थन के लिए राजनाथ सिंह का फोन आया था। विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे, लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद मिलना चाहिए। राजनाथ सिंह ने दोबारा फोन करने की बात कही थी, हालांकि अब तक कॉल नहीं आया।
लोकसभा स्पीकर के लिए पहली बार चुनाव होगा:विपक्ष ने बिरला के खिलाफ के. सुरेश को उतारा
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 25, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
PM मोदी ने किया कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन, आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और सहूलियत से लैस होगा नया सरकारी परिसर; 1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है आधुनिक सचिवालय!
7 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में, मिजोरम को मिली रेलवे कनेक्टिविटी की सौगात; पीएम मोदी करेंगे 8071 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन!