भारत की सन फार्मा ने अमेरिका की इस कंपनी को खरीदा, रॉकेट बना शेयर

You are currently viewing भारत की सन फार्मा ने अमेरिका की इस कंपनी को खरीदा, रॉकेट बना शेयर

भारत की एक फार्मा कंपनी ने अमेरिकी कंपनी ‘ऑर्गेनॉन’ को खरीद लिया है, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में हलचल मच गई. फार्मा कंपनी ने जैसे ही ‘ऑर्गेनॉन’ को खरीदने का ऐलान किया, तो शेयर में सीधे उछाल देखने को मिली. पहले ही दिन सोमवार को करीब 7.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. हालांकि आज दूसरे दिन ही शेयर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. यहां जानें सबकुछ.

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) ने अमेरिकी कंपनी ‘ऑर्गेनॉन’ के साथ मेगा डील की है. यह अब तक सबसे बड़ा सौदा है, जिसने भारतीय फार्मा इतिहास के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

टॉप 25 कंपनियों में शामिल होगी सन फार्मा

इस डील के बाद सन फार्मा दुनिया की टॉप 25 दवा कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी. सन फार्मा ने अमेरिकी कंपनी ऑर्गेनॉन (Organon) के अधिग्रहण के लिए 11.75 अरब डॉलर यानी करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील की है. जानकारी के मुताबिक, सन फार्मा 14 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर ऑर्गेनॉन की 100% हिस्सेदारी खरीदेगी. खरीदारी के बाद सन फार्मा का कुल रेवेन्यू लगभग 12.4 अरब डॉलर होने की उम्मीद है.