दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, फैसला सुनने के बाद रो पड़े, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं हूं

You are currently viewing दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, फैसला सुनने के बाद रो पड़े, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं हूं

Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला सुनते ही केजरीवाल भावुक हो गए, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. कोर्ट के इस फैसले को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सत्य की जीत बताया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी, तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई. AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. यह पूरा फर्जी केस था. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है. अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता.”