दिल्ली पुलिस Vs हिमाचल पुलिस: यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर क्यों हुआ टकराव? कोर्ट तक गया मामला

You are currently viewing दिल्ली पुलिस Vs हिमाचल पुलिस: यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर क्यों हुआ टकराव? कोर्ट तक गया मामला

AI Impact Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ का विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में अपनी कार्यवाई तेज कर दी है. बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ में शामिल 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस के हिरासत में लेने पर हिमाचल पुलिस ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच टकराव भी देखने को मिला. फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली लाने की ट्रांजिट रिमांड ले लिया है. दिल्ली में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

बता दें, शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी भी जब्त कर ली थी. शिमला पुलिस ने NH 5 पर दिल्ली पुलिस के जवानों को बीच रास्ते में रोका और उनसे दर्ज की गई FIR के संबंध में अपनी जांच में शामिल होने के लिए कहा. यह विवाद उस दौरान शुरू हुआ. जब दिल्ली पुलिस के जवान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी IYC कार्यकर्ताओं, सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को ACJM-II एकांश कपिल द्वारा दी गई ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रहे थे. हालांकि, बाद में कोर्ट की परमिशन के बाद तीनों आरोपियों को दिल्ली ले जाया जा सका.