Delhi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने दिल्ली ऑफिस के बाहर बड़े पोस्टर लगाए हैं, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तुलना 2020 के दिल्ली दंगों के जेल में बंद आरोपी उमर खालिद से की गई है. यह पोस्टर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता R.P. सिंह ने लगाए हैं.
दरअसल, यह पोस्टर दिल्ली में हुए AI Impact Summit के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में लगाए गए हैं. भाजपा ने राहुल गांधी को ही AI Impact Summit के दौरान हुए प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया है और 2020 के दंगे में शामिल आरोपी उमर खालिद से तुलना की है. पोस्टर में लिखा, एक अराजक तरीका, देशद्रोहियों के अलग-अलग चेहरे. यानी पोस्टर के माध्यम से भाजपा कहना चाह रही है कि अराजकता का तरीका केवल एक है, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते हैं.