प्रदेश का बजट पेश करने से पहले मप्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बयान,, सर्व स्पर्शी बजट होगा,, सबका बजट, सबके लिए होगा,, नारी युवा किसान और गरीब को स्तंभ मानकर बजट बना है,, उद्योग वर्ष मनाने का लाभ मिला है,, काफी इन्वेस्टमेंट आया है,, इस बजट में कोशिश की है कि किसानों को फसलों का पूरा मूल्य मिले,, ये साल किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है,, बजट को लेकर हमने सुझाव भी मांगे थे,, बड़ी संख्या में आम जनता के बजट पर सुझाव आए हैं,, देशभर के बजट विशेषज्ञों से भी सुझाव लिए,, जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगा बजट,,
बजट से ज्यादा कर्ज के विपक्ष के आरोपों पर बोले, विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं,, ये कर्ज नहीं निवेश है,, ऐसा कोई राज्य नहीं जो बिना कर्ज के काम करे,, मप्र सरकार ने लिमिट में कर्ज लिया है,, ब्याज भी समय पर चुकाया है,, कांग्रेस की सरकार ने जब कर्ज लिया तो वेतन भत्ते के लिए लिए,, हमने हमेशा गरीब कल्याण और विकास के लिए लिया,, मीडिया से चर्चा में वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, आज कैबिनेट में नई आबकारी नीति को भी मंजूरी मिल सकती है,,
इस बार रोलिंग बजट बनाया गया है,, आने वाले 3 साल की दृष्टि से बजट बना है,, इससे लाभ मिलेगा,, जनता के आशीर्वाद से आर्थिक संकट किसी स्थिति नहीं,,
प्रदेश का बजट पेश करने से पहले मप्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बयान