फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शेयर की PM मोदी के साथ Photo, कैप्शन देख जल जाएगा पाकिस्तान! जानें क्या लिखा

You are currently viewing फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शेयर की PM मोदी के साथ Photo, कैप्शन देख जल जाएगा पाकिस्तान! जानें क्या लिखा

India-France Relationship: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई में आयोजित इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया. जिसमें फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी के मजबूत रिश्ते पर जोर दिया. आयोजन के बाद मैक्रों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘जय हो’. मैक्रों की इस पोस्ट ने यह भी संकेत दिए कि दोनों देशों की दोस्ती कितनी गहरी है.

इंडिया में क्या बोले मैक्रों?

मुंबई में इंडिया फ्रांस इनोवेशन फोरम को संबोधित करते हुए मैक्रों ने खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने जमीन, समुद्र और आसमान में एक-दूसरे को अपना साथी चुना है. इसके अलावा मैक्रों ने ‘मेक इन इंडिया पहल’ को भी साझेदार बताया और कहा कि आपने फ्रांस में जो भरोसा दिखाया है. उसके लिए हम आपके आभारी हैं.