बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, MP के पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, भोपाल में बंटने लगी झालमुड़ी

You are currently viewing बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, MP के पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, भोपाल में बंटने लगी झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में शुरूआती रूझान आने लगे हैं. बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलते दिखाई दे रही है. वेस्ट बंगाल में बीजेपी 180 से ज्यादा सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है. ये रूझान परिणामों में तब्दील होते हैं तो पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.

एमपी में जश्न का माहौल

BJP के इस प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश तक जश्न का माहौल है. पार्टी के कार्यकर्ता तरह-तरह से खुशियां मना रहे हैं. राजधानी भोपाल में झालमुड़ी बांटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मना रहे हैं.