अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए 20 प्वाइंट का प्लान सामने रखा है. राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के पीएम नेतन्याहू की मुलाकात हुई. इस योजना पर नेतन्याहू की तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स आया है. वहीं, अब सभी की निगाह हमास पर टिकी हुई है. जहां इजराइल इस डील के लिए तैयार हो गया है. वहीं, अब हमास का क्या रुख है. हमास क्या इस डील को लेकर आगे बढ़ेगा. वो गाजा डील के लिए सामने रखी गई सारी शर्तों को मानेगा अब इस पर डील टिकी हुई है.अमेरिका की तरफ से पेश की गई इस डील पर मुस्लिम देशों का भी रिएक्शन सामने आया है. मुस्लिम देशों ने इस प्लान का स्वागत किया है. इस डील का सऊदी अरब, जॉर्डन, यूएई, कतर, इंडोनेशिया, तुर्की, पाकिस्तान और मिस्र के नेताओं ने स्वागत किया.
ट्रंप की 20 प्वाइंट गाजा डील पर क्या बोला हमास?

- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:September 30, 2025
- Post category:देश
You Might Also Like
PM Modi Seychelles Visit: 11 साल बाद सेशेल्स पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, रणनीतिक साझेदारी और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा फोकस
हाई कोर्ट के जज को कॉल करने का मामला, BJP विधायक संजय पाठक ने अदालत पहुंचकर मांगी माफी
