जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में मौसम की स्थिति तेजी से बदल रही है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जैसे ही इनका दिशा परिवर्तन होगा, ठंड में वृद्धि होगी। जब हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा में चलेंगी, तो पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा, विशेषकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में।
फिलहाल, मध्यप्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा, लेकिन 15 नवंबर से ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। वर्तमान में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 से 20 डिग्री के बीच है।
वहीं, बुधवार की रात पचमढ़ी और अमरकंटक समेत 6 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। 15 नवंबर से कोहरे की चादर बिछने की संभावना है।