मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, इंदौर-महेश्वर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए; महेश्वर में अहिल्यालोक बनाने सहित की कई बड़ी घोषणाएं, 83.29 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

You are currently viewing मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, इंदौर-महेश्वर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए; महेश्वर में अहिल्यालोक बनाने सहित की कई बड़ी घोषणाएं, 83.29 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्मजयंती वर्ष के अवसर पर महेश्वर, जिला खरगोन में दशहरा शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। यहाँ उन्होंने महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया।

वहीं, महेश्वर के बाद मुख्यमंत्री यादव इंदौर रवाना हो गए हैं। यहाँ उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती वर्ष एवं विजयादशमी के अवसर पर डीआरपी लाइन, इंदौर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। वहीं, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 83.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया और क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं। इसी के साथ उन्होंने घोषणा की कि अगले साल मकर संक्रांति के आसपास एक कैबिनेट बैठक अहिल्या माता के नाम पर महेश्वर में की जाएगी। साथ ही महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सीएम ने कहा, ‘सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर का सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा और महालोक की तर्ज पर अहिल्या माता लोक भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply