जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर रविवार से शुरू होगा। इसके तहत मध्य प्रदेश में बीजेपी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने इसके लिए रणनीति भी तय कर ली है। भाजपा के नए सदस्यों में महिलाएं, अल्पसंख्यक, सेलिब्रिटी और युवा भी शामिल होंगे।
दरअसल, भाजपा का संगठन पर्व हर 3 साल में शुरू होता है। इसके तहत भाजपा के सभी सदस्य दोबारा से पार्टी की सदस्यता लेते हैं। यानी उनकी सदस्यता रिन्यू कराई जाती है।
संगठन पर्व के तहत सदस्यता महा अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर होगी, जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से भाजपा की सदस्यता लेंगे।
इसी क्रम में देश भर में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सदस्यता को लेकर अभियान चलाया जाएगा, जिस दौरान सभी भाजपा के नेता न सिर्फ पार्टी की सदस्यता लेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी।