उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल से मनोकामना की प्रार्थना लेकर आने वाले भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बाबा महाकाल के चरणों में दान अर्पित करते है। बुधवार को मुबंई के एक भक्त ने महाकाल मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए 25 लाख 51 हजार का चैक दान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भगवान महाकाल से की गई मनोकामना पूर्ण होने पर मुम्बई निवासी भक्त आर्यन सुरेशभाई पटेल द्वारा पुरोहित राजेश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए 25 लाख 51 हजार एक रूपए की राशि का चेक प्रदान किया है। मंदिर समिति द्वारा दानदाता को भगवान महाकाल का दुपट्टा, तस्वीर और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया गया। गौरतलब है कि भगवान महाकाल के दर्शन करने और अपनी मनोकामना के लिए देश भर के भक्त यहां पहुंचते है। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तों द्वारा बाबा महाकाल चरणों में नगद राशि, चांदी-सोने के आभूषण व अन्य सामग्री अर्पित करते है।
मुबंई के भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर महाकाल मंदिर को दिया 25 लाख का दान

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 20, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
Haryana News: Sushil Gupta ने Naveen Jindal पर तंज कसा, कहा – किसानों के वोट ही चाहते
Haryana News: महेंद्रगढ़ बस हादसे स्थल से थोड़ी दूरी पर, सड़क निगरानीकरण के द्वारा अनदेखी रही बुरी सड़क
