आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू का यह चौथा कार्यकाल है। वहीं, पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद दूसरी बार वो सीएम बने। आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले नायडू, साल 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक 2004 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके बाद वो दूसरी बार साल 2014 में सीएम बने। ओडिशा सरकार में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा रहे हैं। मोहन माझी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता केवी सिंह देव और पहली बार की विधायक प्रभाती परिदा आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM बने, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज मौजूद

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 12, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन फटने से भीषण आग: 15 लोग झुलसे, 2 की हालत नाजुक; रेल सेवा भी प्रभावित
रेलवे में इनोवेशन की नई मिसाल: पंचवटी एक्सप्रेस बनी देश की पहली मोबाइल बैंकिंग सुविधा वाली ट्रेन, ‘Innovative and Non-Fare Revenue Ideas Scheme (INFRIS)’ के तहत शुरू की गई सुविधा
