नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सभी नवनिर्वाचित मंत्री अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पदभार ग्रहण किया संभाला. उन्होंने मंत्रालय में विधिवत पूजा-पाठ की. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारा सौभाग्य है कि PM मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सेवा के लिए हमें सौंपा है. किसान अन्न के भंडार भरता है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो सारे देश को अन्न खिलाता है अन्नदाता कहलाता है उस किसान का कल्याण पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता है…हमारी सरकार निरंतर 10 सालों के किसान कल्याण के कामों में लगी है.” बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मोदी कैबिनेट में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को कृषि विभाग के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. मंत्री बनते ही शिवराज सिंह ने सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी.
शिवराज सिंह ने ग्रहण किया केंद्रीय कृषि मंत्री का पदभार, पूजा-पाठ के बाद संभाला कार्यभार

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 11, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
‘मुकेश’ निकला यूसुफ खान: इंदौर में युवती से फर्जी पहचान बताकर बनाए शारीरिक संबंध, जबरन धर्मांतरण का बनाया दवाब; युवती ने ली हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने की मदद, आरोपी गिरफ्तार!
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, केंद्र सरकार ने उठाए सुरक्षा के मजबूत कदम: 60 बड़े रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया की योजना, पीक सीजन में भगदड़ से बचने के लिए मजबूत की जाएगी सुरक्षा
