उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज मंगलवार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचम तिथि को तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल का सिंदूर चन्दन और आभूषणों दिव्य श्रृंगार किया गया। आज फिल्म अभिनेत्री राशि खन्ना और वाणी कपूर भी महाकाल मंदिर पहुंची। आज सुबह अभिनेत्री राशि खन्ना और वाणी कपूर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई। भस्म आरती के बाद पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और विपुल चतुर्वेदी ने पूजन संपन्न करवाया। भस्म आरती में सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। अभिनेत्री राशि खन्ना और वाणी कपूर ने भी नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।
अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 28, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
Haryana Lok Sabha Elections 2024: Abhay Chautala Ranjit Chautala-Kumari Shailja से अमीर हैं, कुछ के पास महंगी कारें हैं और कुछ के पास गाय और भैंसें
PM मोदी का ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर शिक्षा, वन्यजीव संरक्षण और योग दिवस तक कई अहम मुद्दों पर की बात; 22 भाषाओं, 29 बोलियों और 11 विदेशी ज़ुबानों में होता है प्रसारित!