उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। वहीं सीएम ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा हैं। उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इससे पहले तीन चरणों में 21 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इन 21 सीटों के जो रूझान है, वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं। चौथे फेस की भी सभी 8 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी। जनसंघ के जमाने से हम मालवा निमाड़ की सीटें जीतते हुए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। वहीं हम मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटे जीतने जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा हैं। डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने केवल एक परिवार तक सत्ता सीमित रखी है। कांग्रेस में हताशा और निराशा है। वहीं प्रदेश के मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट करने की भी अपील की है। सीएम ने कहा कि मताधिकार हम सबका अधिकार है। कुछ भी हो जाए, कैसे भी हो, किसी भी अवस्था में हो, हर एक को वोटिंग करना चाहिए। यही मेरी आप लोगों से अपेक्षा है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप इसका पालन करेंगे। इसके अलावा सीएम ने उज्जैन में किए गए विकास कार्यों के बारे भी जानकारी दी है।
सभी 29 सीटों पर होगी जीत, फिर एक बार मोदी की सरकार बनने जा रही : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 13, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
IAS अधिकारी अनुराग जैन होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं अनुराग जैन; वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का आज कार्यकाल हो रहा खत्म
नक्सलवाद पर शाह ने 8 मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, X पर लिखा – केंद्र और राज्य सरकारों का समन्वय नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने में बल प्रदान करेगा