मुम्बई। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। इस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को राजस्थान से मुंबई लेकर आ रही है। यहां आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस 5 दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है। 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
सलमान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से पकड़ा 5वां आरोपी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 7, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
राखी सावंत का पाकिस्तानी प्रेमी! तीसरी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार, पाकिस्तान के एक्टर-पुलिस ऑफिसर से होगी शादी!
आमिर खान ने झुककर छुए अपने गुरु कृपाशंकर पटेल के पैर: आमिर खान के घर पहुंचे 80 स्टार पहलवान, रेलवे कुश्ती दल ने ‘दंगल’ अभिनेता को किया सम्मानित; आमिर ने कृपाशंकर को बताया अपनी एनर्जी का स्रोत