भोपाल। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत एमपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। कुछ हिस्सों में आज और कल गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार है। प्रदेश में 2 दिन 37 डिग्री से 42 डिग्री तक तापमान रहने के आसार है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी…
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 27, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
भोपाल में ‘समरसता सम्मेलन’: सीएम मोहन यादव बोले – “महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रूप में दी मानवता को अमर धरोहर”, कहा – “जब समाज प्रेम और एकता से चलता है, तब राष्ट्र सशक्त बनता है”
हेमंत खंडेलवाल बने मध्यप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए; CM मोहन यादव और शिवराज की मौजूदगी में सौंपा गया भाजपा का ध्वज!