उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित कांग्रेस नेता झुझार सिंह सोलंकी के घर और दुकान में अचानक आग लग गई,आग घर के पीछे पड़े स्क्रैप से शुरू हुई जिसकी लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।आगजनी की खबर लगते ही हड़कंप मच गई ,तत्काल आग की चपेट में आने वाले मकान के आसपास के रहवासी मकानों को खाली करवाया गया,वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पड़ोसी राजेंद्र राठौर ने बताया की घर के पीछे स्क्रैप पड़ा था उसी में आग लगी जिसके कारण घर के ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच गई,दमकल की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।
उज्जैन में कांग्रेस नेता के घर लगी आग
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
आपातकालीन तैयारी का महा अभ्यास: भोपाल समेत 5 शहरों में मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट सफल, सीएम मोहन यादव ने खुद संभाली कमान; बोले- जनता को भी रहना होगा सतर्क
मध्यप्रदेश के विकास में जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय: दतिया बना मध्यप्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषण; प्रदेशवासियों को बड़ी बधाई