2024 के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने साल के पहले ही दिन अंतरिक्ष में नए मिशन की शुरुआत कर दी है। इसरो ने XPoSAT नाम का ऐसा सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़ा है। ब्लैक होल्स, पल्सर, आकाशगंगा और रेडिएशन समेत कई रहस्यों को जानने के लिए इसरो ने 1 जनवरी 2024 को PSLV रॉकेट को लॉन्च कर दिया।
इसरो ने 2024 के पहले दिन अपनी 60वीं उड़ान भरी और पीएसएलवी रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस रॉकेट में इसरो ने XPoSAT सैटेलाइट को धरती की निचली कक्षा में भेजा है। यह ऐसी जगह है जहां धरती का अंत और अंतरिक्ष की शुरुआत होती है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन चुका है।