विक्की कौशल के बर्थडे पर कटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान संग फैमिली मोमेंट्स ने जीता फैंस का दिल

You are currently viewing विक्की कौशल के बर्थडे पर कटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान संग फैमिली मोमेंट्स ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवूड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता और करियर दोनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसे हर किसी ने महसूस किया. वहीं उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियों ने दस्तक दी, जब वह पिता बने. शादी के करीब चार साल बाद कटरीना कैफ और विक्की ने अपने बेटे विहान का स्वागत किया. कटरीना ने 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद पूरे बॉलीवुड ने इस खुशी में उन्हें बधाइयां दीं. हाल ही में विक्की ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया, जिस पर उन्हें इंडस्ट्री और फैंस से खूब प्यार मिला.

कटरीना ने विक्की के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कीं

कटरीना ने विक्की के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान की छोटी सी झलक भी देखने को मिली. विक्की ने अपना खास दिन परिवार के साथ सादगी और खुशी से मनाया और केक काटकर सेलिब्रेशन किया.