भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहा तलाक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. इस मामले में अब एलीमनी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति सिंह ने एलिमिनी के रूप में 10 करोड़ की मांग की है. अब इस मामले में ज्योति की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसी के साथ ज्योति ने बताया कि पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता कब और कैसे बिगड़ना शुरू हुआ.
क्या बोली ज्योति सिंह?
दरअसल हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने और पवन सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद पर खुलकर बात की है. हाल ही में वह सूर्या भाई के पॉडकास्ट में शामिल हुई जहां उनसे पूछा गया कि क्या पवन सिंह से अलग होने के बाद आप संत बन गई हैं? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं संत नहीं बनी हूं. आगे उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जो होना होता है, वो होकर रहेगा. मैंने अपना रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
इसके बाद ज्योति से जब पूछा गया कि क्या आज भी पवन सिंह आपके दिल के किसी कोने में हैं या निकल गए हैं ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो मेरे पति हैं और उन्हें दिल से निकालने का सवाल ही नहीं है. हम जिस कास्ट और परिवार से आते हैं, वहां पति पूजनीय होता है.