रेपिस्ट को कोर्ट ने दी जमानत पर परिवार ने नहीं किया माफ, गला घोंटकर मारा फिर निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका

You are currently viewing रेपिस्ट को कोर्ट ने दी जमानत पर परिवार ने नहीं किया माफ, गला घोंटकर मारा फिर निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर रेपिस्ट को सजा देने के लिए परिवार ने खुद कानून का अपने हाथ में ले लिया. इस रेप के आरोपी को कोर्ट से तो जमानत मिल गई थी लेकिन पीड़िता के परिजनों ने अपने हाथ खून से रंग लिए और आरोपी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात छुपाने के लिए उन्होंने आरोपी के शव को कुंए में फेंक दिया.

गला घोंटकर हत्या

दरअसल मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां 24 वर्षीय रेप आरोपी युवक विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता, भाई और जीजा समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्यारों ने मामले को छुपाने के लिए रेपिस्ट के शव को निर्वस्त्र कर कुए में फेंक दिया था.

कोर्ट के फैसले से पीड़िता का परिवार था नाराज

फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. पुलिस के अनुसार मृतक विकास गुर्जर पर पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. हाल ही मृतक विकास गुर्जर को कोर्ट द्वारा जमानत मिल गई थी जिसके बाद पीड़िता का परिवार नाराज था.

3 दिनों तक छुपे रहे परिजन

पुलिस न ये भी बताया है कि जब से मृतक विकास गुर्जर को जमानत मिली थी तब से ही वह पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकी दे रहा था साथ ही परेशान भी कर रहा था. पुलिस के अनुसार ​हत्या को अंजाम देने के बाद परिजन रायसेन जिले के छींद स्थित हनुमान धाम मंदिर में जाकर छिप गए थे. हैरान करने वाली बात यह थी कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी चारो परिजन तीन दिनों तक मंदिर में ही छिपे रहे.