लखनऊ में बुधवार को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ IPL 2026 का पांचवां मुकबला खेला गया. इकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को बुरी तरह हरा दिया और जीत अपने नाम कर ली. हार के बाद सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपनी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं और इस दौरान वे बिल्कुल भी खुश नहीं लग रहे. गोयनका के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं, क्योंकि संजीव गोयनका एक बार लखनऊ टीम के पूर्व कप्तान केएल राहुल पर मैदान में ही भड़क चुके हैं.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला था. जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट के साथ जीत अपने नाम कर ली. शायद इस हार को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका पचा नहीं पाए और खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियो से बातचीत की. मैदान में उन्होंने खुद ही कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत की. इस दौरान वे थोड़ी नाराज भी दिख रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं.