होली की खुशियां मातम में बदलीं, एक्टर करणवीर बोहरा के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

You are currently viewing होली की खुशियां मातम में बदलीं, एक्टर करणवीर बोहरा के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Karanvir Bohra Father Death: टेलीविजन के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लंबी सी पोस्ट में लिखा कि कैसे पिता का उनकी जिंदगी में अहम भूमिका रही है. हर सुख और दुख में छाव बनकर खड़े रहे हैं.

करणवीर ने भावुक पोस्ट में क्या लिखा?

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पोस्ट में करणवीर ने लिखा कि पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे आपकी कमी आपके शब्दों से ज्यादा खलेगी. जिस किसी ने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि ये कितना बड़ा दर्द है. इस दर्द में भी मुझे ये जानकर सुकून मिलता है कि आपने अपनी जिंदगी शांति से जी है. आप हमें वैसे ही छोड़कर गए हैं, जैसा आप हमेशा से चाहते थे…शांति से और बिना किसी तकलीफ के.

‘आपका जज्बा अजेय था’

करणवीर ने पोस्ट में आगे लिखा कि आपने दीदी और मुझे वह सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है. उम्मीद बनाए रखना, चाहे ज़िंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, गिरकर दोबारा खड़े होना. एनर्जी, पैशन, पॉजिटिविटी के साथ जीना. कभी हार न मानना. आपका जज्बा अजेय था और आपने यह पक्का किया कि वो जज्बा मुझमें भी ज़िंदा रहे.