Asian Cup: एशियन कप 2026 में ईरान की महिला फुटबॉल टीम अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे एएफसी एशियन कप 2026 टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच उन्होंने अपने राष्ट्रगान का बहिसकार किया. खिलाड़ी ने मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया. इस साइलेंट प्रोटेस्ट के बाद टीम की हर जगह चर्चा हो रही है.
राष्ट्रगान के दौरान चुप-चाप खड़ी रही महिला खिलाड़ी
ईरान की टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया से था. मैदान पर खेल शुरू होने से पहले राष्ट्रगान की औपचारिकता के दौरान ईरान महिला टीम की सभी खिलाड़ी चुपचाप खड़ी रहीं. हालांकि टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने इसे ईरान में चल रहे सामाजिक और राजनीतिक तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है.