‘जो लोग अंधेरे में काम करने के आदी थे, उन्हें उजाला…’, CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

You are currently viewing ‘जो लोग अंधेरे में काम करने के आदी थे, उन्हें उजाला…’, CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की सरकार के दिनों को याद करते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश को जानबूझकर अंधकार में रखा गया था. उस दौरान न तो सड़कें अच्छी थीं और न ही नियमित बिजली आपूर्ति की जाती थी. सीएम योगी ने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अंधेरे में काम करने के आदी थी, उन्हें उजाला पसंद नहीं आया. जानें सीएम योगी ने क्या कहा?

दरअसल, इन दिनों सीएम योगी जापान दौरे पर हैं, जहां बुधवार को जापान के टोक्यों में भारतीयों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें अखिलेश यादव की सपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए तंज कसा और उन पुराने दिनों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि जब प्रवृत्ति डकैती की हो तो प्रदेश को भी अंधेरे में रखा जाता है. सवाल करते हुए कहा कि क्या डकैती दिन के उजाले में हो सकती है? अगर प्रवृत्ति डकैती की है तो वह अंधेरे में ही होगी. लेकिन हमने तय किया है कि प्रदेश को उजाले में लाना होगा.

अंधेरे में काम करने वालों को उजाला रास नहीं आता

सीएम योगी बोले कि हम सूर्य की संतान हैं और हमें सूर्य का प्रकाश चाहिए. इसलिए हमने पूरे प्रदेश में बिजली पहुंचाई. जिसका परिणाम आज यूपी में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में सड़कें नहीं थीं और न ही बिजली आती थी, क्योंकि अंधेरे में काम करने वालों को उजाला रास नहीं आता. हमने तय किया कि उत्तर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो उसे उजाले में लाना होगा.