T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की, अब टीम का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होना है. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें निगरानी में रखा है, जिससे भारत बनाम नामीबिया मुकाबले में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है