Saaniya Chandhok Qualification: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की पर्सनल लाइफ की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक के साथ हुई थी. अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक दिखने में इतनी खूबसूरत हैं कि उनके आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी फेल हैं. उनकी खूबसूरती को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. लेकिन अब लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक कितनी पढ़ी-लिखी हैं और वह क्या काम करती हैं.
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी?
- बता दें कि सानिया चंडोक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के मशहूर और प्रतिष्ठित स्कूल ‘द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन’ से पूरी की है.
- स्कूल के बाद वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं और लंदन की मशहूर संस्था लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में दाखिला लिया.
- उन्होंने साल 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट विषय में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
- बिजनेस की पढ़ाई के अलावा, वे एक सर्टिफाइड पशु चिकित्सा तकनीशियन (Veterinary Technician) भी हैं.
- उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस (WVS) से पशु चिकित्सा के क्षेत्र में डिप्लोमा प्राप्त किया है और ABC प्रोग्राम भी पूरा किया है.
सानिया चंडोक क्या करती हैं?
- सानिया चंडोक ने साल 2022 में बिजनस की दुनिया में कदम रखी थीं.
- सानिया जानवरों के प्रति अपने लगाव के कारण मुंबई में ‘Mr. Paws’ नाम से एक लग्जरी पेट स्पा और स्टोर भी चलाती हैं.
- यह स्पा पालतू जानवरों की देखभाल के लिए बनाया गया है. यहां कोरियाई माइक्रोबबल बाथ और CO2 जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.