सरेआम गुंडागर्दी! जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़: पीछा कर बनाया वीडियो, गार्ड से भी की बदसलूकी; 6 आरोपियों में से एक गिरफ्तार बाकी फरार

You are currently viewing सरेआम गुंडागर्दी! जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़: पीछा कर बनाया वीडियो, गार्ड से भी की बदसलूकी;  6 आरोपियों में से एक गिरफ्तार बाकी फरार

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

महाराष्ट्र के जलगांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की गई। यह घटना मुक्ताई नगर के एक मेले में हुई, जहां कुछ बदमाशों ने न सिर्फ मंत्री की बेटी का पीछा किया, बल्कि उसकी सहेलियों का वीडियो भी बनाने लगे। जब सुरक्षा गार्ड ने रोका, तो बदमाशों ने उसका कॉलर पकड़कर धमकाया और मारपीट पर उतर आए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे लड़कियों को लेकर थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने कहा, “अगर इतनी सुरक्षा के बावजूद मेरी बेटी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?”

वही, इस मामले में पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी पांच की तलाश जारी है। इस घटना ने महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने भी इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अपराधियों को अब कानून का डर नहीं रह गया है!”

 पुलिस के अनुसार, मेले में कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की। जब सुरक्षाकर्मी ने इस पर ध्यान दिया, तो लड़कों ने उसे धमकी दी और उसका कॉलर पकड़ लिया। ये लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। गार्ड ने जब उन्हें रोका और उनका मोबाइल फोन जब्त किया, तो लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन लड़के नहीं रुके। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 फरवरी की है। 6 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply