जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा के घर इन दिनों जश्न का माहौल है! उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी का जश्न पूरे जोश और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रियंका के पति निक जोनास और उनके ससुराल वाले भी भारत पहुंचे, और हर एक फंक्शन में पूरे देसी अंदाज में शामिल हुए।
निक जोनास ने अपने साले की संगीत सेरेमनी में स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसे देख हर कोई झूम उठा। उनके साथ उनके पिता पॉल केविन जोनास भी थे, जिन्होंने सिंथेसाइज़र बजाकर अपने बेटे का साथ दिया। निक ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के कुछ फेमस गानों पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर प्रियंका भी स्टेज के पास खड़ी होकर उन्हें चीयर कर रही थीं।
प्रियंका ने भी डांस फ्लोर पर लगाया तड़का!
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी में डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाया। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गानों पर डांस किया और परिवार के साथ खुशी के इस मौके को एन्जॉय किया। ब्लू कलर के शिमरी लहंगे में प्रियंका का ट्रेडिशनल अवतार बेहद खूबसूरत लग रहा था, जबकि निक जोनास भी उनके साथ मैचिंग ब्लू शेरवानी में नजर आए।
प्रियंका की सास ने लूटी महफिल!
बता दें, इस शादी में प्रियंका की सास ने अपने देसी अंदाज़ से पूरी महफिल लूटी। जी हाँ निक जोनास की मां डेनिस मिलर जोनास भी इस शादी में ग्लैमरस लुक में नजर आईं। संगीत सेरेमनी में उन्होंने मेटैलिक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना, जिसमें उनका स्टाइल और ग्रेस देखते ही बन रहा था। उनके रेड बोल्ड लिप्स और हाई-स्लिट गाउन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
यही नहीं, प्रियंका की सास ने सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी में गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने 6 साल पहले प्रियंका और निक की सगाई में पहना था। उनके इस ट्रेडिशनल अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी। फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि “68 की उम्र में भी डेनिस बेहद ग्रेसफुल और स्टाइलिश नजर आती हैं!” प्रियंका के ससुर पॉल केविन जोनास भी पूरी तरह देसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहना और भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाते हुए पूरे जोश के साथ हर रस्म में शामिल हुए।
बता दें, सिद्धार्थ और नीलम की शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। फैंस को प्रियंका और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। इस शादी के फंक्शन्स में हल्दी, मेहंदी, संगीत और माता की चौकी जैसे सभी रीति-रिवाज पूरे धूमधाम से मनाए गए।