इंदौर। लोकसभा चुनाव में इंदौर को मतदान में नंबर वन बनाने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नवाचार की अनूठी पहल की जा रही है। इंदौर की 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन ने यह तय किया है कि इंदौर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वे एक अनोखी पहल करेंगे। जहां 13 मई को फर्स्ट टाइम वोटर्स अपनी उंगली पर इंक का निशान दिखाएं और फ्री में पोहा के साथ जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइस क्रीम खाएं। इसके साथ ही सुबह 9 बजे के पहले वोट करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी पोहा और आइसक्रीम मिलेगी। बतादें कि, यह निर्णय सिटी बस कार्यालय परिसर में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ‘मतदाता जागरूकता संवाद’ के अंतर्गत शहर के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों और संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया है। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान को इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान भी इंदौर में इस तरह का आयोजन किया गया था। जहां सुबह 9 बजे से पहले वोट डालने वालों को फ्री में पोहा खाने को मिल रहा है। इस दौरान दुकान में काफी भीड़ देखने को मिली थी। अब एक बार फिर इंदौर कुछ नया करने जा रहा है, क्योंकि इस बार सिर्फ पोहा नहीं बल्कि उसके साथ जलेबी, आइस क्रीम, कोल्डड्रिंक, नूडल्स फ्री में खाने को मिलेगी। बस शर्त इतनी की उंगली पर मतदान का निशान होना चाहिए।
वोट डालो और फ्री में पोहा, जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइस्क्रीम खाओ
![You are currently viewing वोट डालो और फ्री में पोहा, जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइस्क्रीम खाओ](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/04/Poha-jalebi.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article Lohri: श्री कृष्ण की जीत से लेकर दुल्ला भट्टी की वीरता तक, जानें इस पर्व की रोचक कहानियां!](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/01/lohri.jpg)
Lohri: श्री कृष्ण की जीत से लेकर दुल्ला भट्टी की वीरता तक, जानें इस पर्व की रोचक कहानियां!
![Read more about the article 11 दिन में तीसरी बार 12 IAS अफसरों के तबादले, संजय दुबे बने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ….](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-22-at-12.13.45-PM-300x169.jpeg)
11 दिन में तीसरी बार 12 IAS अफसरों के तबादले, संजय दुबे बने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ….
![Read more about the article मध्य प्रदेश को रेल बजट में मिली 14,745 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि: इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 80 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से 3572 किमी ट्रैक होगा सुरक्षित](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250203-WA0127.jpg)