एमपी और राजस्थान में सर्वे ने बताया किसकी बनेगी सरकार

You are currently viewing एमपी और राजस्थान में सर्वे ने बताया किसकी बनेगी सरकार

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश: इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने एमपी में एक सर्वे किया है। सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनाव में भाजपा के खाते में 115 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस 110 सीटों पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि एमपी में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होगा।

राजस्थान: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां भी इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने किसकी सरकार बनेगी वाले सवाल को लेकर एक सर्वे किया। सर्वे के आंकड़ों से साफ-साफ यह पता चल रहा है कि राजस्थान में मोदी मैजिक का असर देखने को मिल सकता है। सर्वे के मुताबिक, 200 सीटों में से भाजपा के खाते में 125 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। सरकार बनाने के लिए 101 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होगा।

Leave a Reply