7 फरवरी को हुई शादी, 10 फरवरी को प्रियंका चोपड़ा की भाभी के शरीर पर पड़ गए छाले: सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, फैंस से मांगे इलाज के सुझाव

You are currently viewing 7 फरवरी को हुई शादी, 10 फरवरी को प्रियंका चोपड़ा की भाभी के शरीर पर पड़ गए छाले: सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, फैंस से मांगे इलाज के सुझाव

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने आखिरकार अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय के साथ 7 फरवरी, 2025 को शादी रचा ली। इस ग्रैंड वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही, और अब शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं

लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही प्रियंका की भाभी नीलम उपाध्याय का एक वीडियो इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है। इस वीडियो में नीलम अपनी स्किन एलर्जी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हल्दी सेरेमनी के बाद धूप में निकलने से उनकी स्किन पर छाले पड़ गए हैं

दरअसल, 10 फरवरी, 2025 को नीलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कॉलरबोन पर पड़े स्किन रिएक्शन को दिखाया। उन्होंने बताया कि हल्दी लगाने के बाद जब वे धूप में निकलीं, तो उनकी स्किन जलने लगी और दर्द भी होने लगा। उन्होंने कहा कि हल्दी लगाने से पहले उन्होंने पैच टेस्ट भी किया था, लेकिन फिर भी उन्हें एलर्जी हो गई।

अब प्रियंका चोपड़ा की भाभी ने अपने फैंस से इंस्टाग्राम पर स्किन केयर टिप्स मांगे हैं ताकि उनकी यह परेशानी जल्दी ठीक हो सके।

गौरतलब है कि शादी से पहले 5 फरवरी, 2025 को कपल की हल्दी सेरेमनी रखी गई थी। इस दौरान दोनों ने मैचिंग येलो आउटफिट पहने और खूब मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस इंटिमेट हल्दी फंक्शन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Leave a Reply