पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां गुरुवार को चांदी 4 लाख रुपए पार हो गई थी. वहीं आज 3 दिन बाद ही चांदी की कीमत करीब 2,50,000 तक आ गई. आज सोमवार को चांदी करीब 16,000 रुपए तक सस्ती हुई है. तो वहीं सोना में करीब 4,000 की गिरावट दर्ज की गई.
गुरुवार को चांदी की कीमत 4 लाख रुपए को पार कर गई थी. लेकिन इसके अगले ही दिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद जब रविवार को बजट के दिन एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू हुई तो फिर करीब 30 हजार रुपए की गिरावट हुई. आज सोमवार को भी पिछले रेट से करीब 9 प्रतिशत तक चांदी की कीमत कम हुई.
लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी
बजट के दिन चांदी की कीमत 2,65,652 रुपए पर बंद हुई थी, जो सोमवार को मार्केट खुलते ही क्रैश हो गई. चांदी की कीमत 6 प्रतिशत गिरकर 2,50,000 के नीचे आ गई. हालांकि, चांदी की कीमत कितने तक जाएगी. इसको लेकर एक्सपर्ट भी कुछ बोलने से बच रहे हैं. क्योंकि जिस प्रकार से तीन दिनों में ही चांदी की कीमत करीब 1,70,000 रुपए से ज्यादा कम हुई है. ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल है. जबसे चांदी ने अपने ऑल टाइम कीमत 4,20,000 को छुआ है. तब से लगातार गिरावट जारी है.