Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

You are currently viewing Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है. मुंबई पुलिस के अनुसार घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं. फिलहाल, हमला किन वजहों से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है. पुलिस की टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव एंगल से जांच करने में जुटी है. अभी तक हमले के पीछे का मकसद नहीं पता चला है.