बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल

You are currently viewing बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल

बिहार NDA में सीट शेयरिंग पर सहमति, JDU को 102 और BJP को 101 सीटें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP (R)] को 20 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिली हैं।

आधिकारिक ऐलान बाकी

हालांकि इस सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि NDA आने वाले दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

JDU-BJP में मामूली अंतर की संभावना

जानकारी के अनुसार, JDU और BJP के बीच सीटों में 1-2 सीटों का मामूली फेरबदल हो सकता है। फिलहाल दोनों दलों के बीच इस पर मंथन चल रहा है।

📍 कुल मिलाकर, बिहार में NDA गठबंधन की चुनावी तस्वीर लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Reply