जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
दिल्ली के हौज काजी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 39 वर्षीय बेटे पर अपनी ही मां से रेप करने और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हज यात्रा से लौटने के बाद शुरू हुआ विवाद
मामले की शुरुआत उस समय हुई जब पीड़िता 25 जुलाई को अपने 72 वर्षीय पति और बेटी के साथ सऊदी अरब हज यात्रा पर गई थी। यात्रा के दौरान आरोपी बेटे ने अपने पिता से फोन पर बात करते हुए मां पर खराब चरित्र का आरोप लगाया और यहां तक कह दिया कि वे पत्नी को तलाक दे दें।
1 अगस्त को परिवार के घर लौटने के बाद आरोपी ने अपनी मां से विवाद किया और उसके साथ मारपीट की। अगले दिन भी उसने मां पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़िता कुछ दिनों के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई।
चाकू दिखाकर कमरे में किया रेप
करीब 10 दिन तक बेटी के घर रहने के बाद 11 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे महिला घर लौटी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेले में बात करने के बहाने एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसने चाकू और कैंची दिखाकर मां को धमकाया और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।
शुरुआत में महिला ने डर और सामाजिक शर्म की वजह से यह बात किसी से साझा नहीं की। लेकिन 14 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे आरोपी ने फिर से उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में की है। आरोपी ग्रेजुएट है लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है। वहीं पीड़िता एक अनपढ़ गृहिणी हैं और उनके पति एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी खुद इस केस की निगरानी कर रहे हैं।