जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में 300 से अधिक न्यायाधीशों के तबादले कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यह निर्णय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर लिया गया, जिसका आदेश रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह द्वारा जारी किया गया। यह तबादला आदेश 27 मार्च को आधिकारिक रूप से जारी किया गया है, जिसमें कई न्यायाधीशों को नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति भी दी गई हैं।
हाईकोर्ट में ओएसडी को मिला विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का दायित्व
रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाईकोर्ट में ओएसडी (जिला स्थापना) के पद पर पदस्थ मुकेश रावत को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) का दायित्व सौंपा गया है। इससे संकेत मिलता है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रबंधन स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं।
तबादले और पदोन्नति से प्रभावित न्यायाधीशों की सूची
-
46 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और न्यायिक मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया।
-
159 सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) को पदोन्नति देकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में पदस्थ किया गया।
-
109 सिविल जज (वरिष्ठ खंड) और न्यायिक मजिस्ट्रेट का भी तबादला किया गया।