Mahakumbh 2025: आखिरी वीकेंड पर संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 61.61 करोड़ भक्तों ने किया पुण्य स्नान; उत्तराखंड के राज्यपाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई

You are currently viewing Mahakumbh 2025: आखिरी वीकेंड पर संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 61.61 करोड़ भक्तों ने किया पुण्य स्नान; उत्तराखंड के राज्यपाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

महाकुंभ 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज महाकुंभ का 42वां दिन है और समापन में महज तीन दिन शेष हैं। जैसे-जैसे मेला अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। इस आखिरी वीकेंड पर लाखों भक्त संगम तट पर पुण्य स्नान के लिए उमड़ पड़े हैं। अब तक 61.61 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, और दोपहर 2 बजे तक 87.73 लाख लोगों ने स्नान कर लिया था।

संगम जाने वाले मुख्य मार्गों पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच आपको बता की उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और कहा, “ऐसा लगता है कि प्रभु ने हमें यह सौभाग्य दिया है। प्रबंधन बहुत उच्च स्तर का रहा है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरी प्रशासनिक टीम को बधाई देता हूं।” इसके अलावा भाजपा नेता संबित पात्रा और मशहूर गायक कैलाश खेर ने भी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की।

जानकारी के लिए बता दें, शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में डुबकी लगाई। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, और अन्य मंत्री भी उनके साथ थे। स्नान के बाद, जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। उन्होंने मां गंगा को साड़ी, नारियल और पुष्प अर्पित किए। उनके साथ उनके दो बच्चे भी थे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को शाम चार बजे तक कुल 1.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.42 करोड़ श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।

Leave a Reply