मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! समय से पहले मिलेगा वेतन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए विभागों को निर्देश …

You are currently viewing मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! समय से पहले मिलेगा वेतन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए विभागों को निर्देश …

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अक्टूबर माह में कई तीज-त्योहार होने के चलते राज्य सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को समय से पहले सैलरी देने जा रही है। शनिवार रात को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर सभी को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।” उन्होंने आगे कहा, “समस्त शासकीय सेवकों को त्योहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा।”

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी संगठनों ने सरकार से अग्रिम वेतन की मांग की थी। अक्टूबर में विभिन्न त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, कर्मचारी संगठन 1 या 2 नवंबर के बजाय 28-29 अक्टूबर को वेतन देने की अपील कर रहे थे। उनका कहना था कि पहले वेतन मिलने से वे त्योहारों का बेहतर तरीके से आनंद ले सकेंगे। कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को वेतन देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply