दक्षिण Haryana के अहीरवाल की राजनीति में पूर्व CM Rao Birendra Singh के बाद पूर्व सांसद और केंद्र में मंत्री रहे कर्नल राम सिंह का नाम भी काफी अहम है।
ये दोनों दिग्गज नेता यूं तो रिश्तेदार थे, लेकिन इनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी मरते दम तक बरकरार रही। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कई चुनाव लड़े।
1991 में कर्नल राम सिंह ने Congress के टिकट पर महेंद्रगढ़ से चुनाव जीता और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बने। किंतु साल 1995 के बाद से ही Haryana सहित उत्तर भारत में Congress के विरुद्ध हवा बहने लगी थी।
BJP नेता अटल बिहारी वाजपेयी गैर Congress दलों के नेता के रूप में देशभर में लोकप्रिय हो गए थे। 1996 का लोकसभा चुनाव आते ही Congress के सांसदों को अपने क्षेत्रों के राजनीतिक मौसम बदलने का आभास होने लगा था।
1996 में सुषमा से मिलकर कर्नल राम सिंह ने प्रशस्त किया BJP में जाने का मार्ग
BJP भी तब जिताऊ और सशक्त उम्मीदवार ढूंढ रही थी। ऐसे में 1996 में जब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया था, पार्टियां अपने प्रत्याशी तय करने में जुटी थीं, तब कर्नल राम सिंह ने BJP की बड़ी नेता सुषमा स्वराज से गोपनीय रूप से मुलाकात की और अपना BJP में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त किया।
इतना ही नहीं, सुषमा ने पार्टी की ओर से कर्नल को महेंद्रगढ़ से टिकट देने का भी भरोसा दिलाया। जब बात बन गई तो सुषमा स्वराज और कर्नल राम सिंह कुछ समर्थकों के साथ पैदल ही दिल्ली में 11 अशोक रोड स्थिति BJP के तत्कालीन मुख्यालय पर पहुंचे।
तब बैंदा को नहीं जानते थे ज्यादा लोग
केंद्रीय मंत्री के रूप में कर्नल का सरकारी निवास तब अशोक रोड पर ही था। BJP मुख्यालय के समक्ष फरीदाबाद सहित अन्य कई लोकसभा क्षेत्रों से BJP का टिकट मांगने के लिए टिकटार्थी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे।
तब फरीदाबाद से टिकट रामचंद्र बैंदा भी मांग रहे थे और अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में ही BJP मुख्यालय के मुख्य दरवाजे के समक्ष डटे हुए थे। बैंदा को तब पार्टी में कोई ज्यादा लोग नहीं जानते थे।
हां, उस समय उनके साथ NIT फरीदाबाद से पूर्व विधायक रहे चंदर भाटिया भी समर्थक के रूप में मौजूद थे।
अवतार भड़ाना से मुलाकात की सूचना मिलते ही शुरू हो गया था विरोध
BJP के वरिष्ठ नेता रणबीर सिंह चंदीला बताते हैं कि कर्नल के बाद सुषमा स्वराज को फरीदाबाद से कांग्रेस सांसद अवतार भड़ाना से भी मुलाकात करनी थी।
इस पक्की सूचना की चर्चा होते ही फरीदाबाद से 11 अशोक रोड पहुंचे कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और उन्होंने सुषमा के सामने बाहरी नेताओं को पार्टी में नहीं लाओ-नहीं लाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस नारेबाजी की चर्चा तब पूरे BJP मुख्यालय में हो गई। सुषमा भी कर्नल राम सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाकर लौट गईं। इस तरह अवतार भड़ाना के BJP में शामिल होने की चर्चा भी खत्म हो गई।
फरीदाबाद BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा बताते हैं कि उस दिन यदि यह घटनाक्रम नहीं होता तो सुषमा स्वराज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से भी अचानक उठकर नहीं जातीं और संभवतया अपने कुछ और समर्थकों को टिकट दिलवा पातीं।
फरीदाबाद लोस सीट से रामचंद्र बैंदा को मिला था टिकट
बाद में 1996 में फरीदाबाद लोकसभा सीट से रामचंद्र बैंदा को BJP का टिकट मिला और बैंदा ने 51 हजार मतों से Congress के दिग्गज नेता अवतार भड़ाना पर जीत दर्ज की।
बैंदा ने इस सीट से 1998 और 1999 के तीन चुनाव लगातार जीतकर हैट्रिक लगाई थी। हालांकि कर्नल राम सिंह 1996 का चुनाव तो BJP के टिकट पर जीते, लेकिन 1998 का चुनाव अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र राव इंद्रजीत सिंह से हार गए थे।