अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम मोहन यादव ने दीं शुभकामनाएं, आज MP की 1.27 करोड़ बहनों को मिलेगी लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त; सीएम यादव करेंगे योजनाओं का लाभ ट्रांसफर

You are currently viewing अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम मोहन यादव ने दीं शुभकामनाएं, आज MP की 1.27 करोड़ बहनों को मिलेगी लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त;  सीएम यादव करेंगे योजनाओं का लाभ ट्रांसफर

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, जो महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उनकी सफलताओं और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। महिला दिवस के इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश की महिलाओं को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पोस्ट के जरिए महिलाओं को बधाई देते हुए कहा, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। आपके सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सतत प्रयास के लिए संकल्पित हूं।”

वहीं, मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 मार्च को प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री 1552.73 करोड़ रुपए की राशि लाड़ली बहना योजना के तहत सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही 26 लाख महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी – गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 55.95 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में डाली जाएगी, जिससे महिलाओं को रसोई गैस की महंगाई से राहत मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम

यह विशेष अवसर सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करेंगे।

  •  स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि का वितरण – जिससे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने छोटे-मोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगी।
  • महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन – महिलाओं के हुनर को पहचान देने के लिए विशेष पहल।
  • डिजिटल ई-न्यूजलेटर ‘आजीविका अनुभूति’ का विमोचन – जिससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं और नए अवसरों की जानकारी मिलेगी।
  • DDUGKY के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण – जिससे युवा बेटियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और धार में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ – ताकि महिलाओं को अपने जैविक उत्पादों को बेचने के लिए बेहतर मंच मिल सके।
  • भोपाल में चलित जैविक हाट बाजार के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा – जिससे ऑर्गेनिक उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply