“इंदिरा, सोनिया, राहुल, प्रियंका नकली गांधी हैं …”: झारखंड में कांग्रेस और राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा – हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने मिलकर रांची को बना दिया कराची

You are currently viewing “इंदिरा, सोनिया, राहुल, प्रियंका नकली गांधी हैं …”: झारखंड में कांग्रेस और राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा – हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने मिलकर रांची को बना दिया कराची

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

झारखंड में चुनावी प्रचार के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राज्य की हेमंत सरकार पर एक साथ तीखा हमला बोला। जहां उन्होंने एक तरफ हेमंत सरकार पर रांची को करांची में बदलने का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने इंदिरा, राहुल और सोनिया को नकली गांधी करार देकर उन पर जमकर कटाक्ष किया।

दरअसल, झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को झारखंड में चुनावी प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पलामू की पांकी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला।

सूबे की हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने मिलकर झारखंड को पाकिस्तान और रांची को कराची बना दिया है। इतना ही नहीं, एमपी सीएम ने हेमंत सरकार की भूखे भेड़ियों से भी तुलना की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने जानबूझकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को सहारा दिया। सत्ता की लालसा में इन भूखे भेड़ियों ने घुसपैठियों को यहां बसाने के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराईं, क्योंकि उन्हें उनके वोटों का लालच था ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसकी सहयोगियों को परिवार की पार्टी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद एक ही परिवार ने पूरी कांग्रेस पार्टी पर कब्जा कर लिया। ये असली गांधी नहीं, बल्कि ये सब नकली गांधी हैं, जो अपनी आंधी चला कर देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने फिरोज गांधी को अपना सरनेम दिया था, लेकिन ये तो सब के सब उस सरनेम से ऐसे चिपके हैं कि छोड़ ही नहीं रहे हैं। वोट का लालच ही इन्हें गांधी सरनेम छोड़ने नहीं दे रहा है।

 

Leave a Reply