जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। बता दें, वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, टाटा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त कर कहा कि उनका जाना संपूर्ण देश के लिए अत्यंत दुखद है। CM यादव ने वीडियो जारी कर कहा, “महान उद्योगपति, राष्ट्रसेवा व मानवता के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी श्री रतन टाटा जी जैसी पुण्यात्मा का हमारे बीच से जाना संपूर्ण देश के लिए अत्यंत दुखद है। स्व. रतन टाटा जी का जीवन अपने आप में एक विश्वविद्यालय के समान है, उन्होंने अपने जीवन में न सिर्फ बड़े सपने देखे, बल्कि उन्हें पूरा भी किया। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।”
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रतन टाटा का निधन उद्योग जगत की बड़ी क्षति है। देश की अर्थव्यवस्था और वाणिज्य-उद्योग क्षेत्र में श्री रतन टाटा के योगदान को सदैव रेखांकित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. रतन टाटा की आत्मा की शांति और उनके मित्रजन एवं परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान महाकाल से की है।
देखें वीडियो :