Haryana: सरकार ने बढ़ाया सफाई कर्मचारियों का वेतन, अब मिलेगी इतनी सैलरी, कर्मियों के लिए अलग पोर्टल

You are currently viewing Haryana: सरकार ने बढ़ाया सफाई कर्मचारियों का वेतन, अब मिलेगी इतनी सैलरी, कर्मियों के लिए अलग पोर्टल

सार

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए ऐलान किया है कि नगर पालिकाओं, नगर निगमों और पंचायतों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की मानेदय में 1000 से 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है। नगर पालिका और नगर परिषद के सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 17000 किया गया है। ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को 16000 रुपए का मानदेय देने की भी घोषणा की है। सीएम नायब सैनी ने घोषणा की है कि सफाई कर्मचारियों के लिए अलग सा पोर्टल भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply