जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
क्या आपने सुना? महाकुंभ में हैरी पॉटर आ गए हैं! जी हां, वही डेनियल रैडक्लिफ, जो हम सबके पसंदीदा हैं, वो प्रयागराज महाकुंभ में साधे कपड़ों में भंडारे का आनंद लेते हुए नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। असल में, इस वीडियो में जो विदेशी शख्स है, वो डेनियल रैडक्लिफ का हमशकल है, जो भंडारे में हाथ से खाना खा रहा है। तभी अचानक एक शख्स उनकी वीडियो बनाने लगता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में हैरी पॉटर का हमशकल भंडारे का स्वाद चखते हुए नजर आता है। वह हाथों से खाना खा रहे होते हैं, और तभी किसी ने उनकी वीडियो बना डाली। अब ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रही है कि 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं, और 83 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही हलचल मच गई।
वायरल वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं, और लगभग 83 हजार लाइक्स भी। वीडियो में लोग हैरी पॉटर के लुक को देखकर दंग हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “खाना तो भाई इतने आनंद से इंडियंस भी नहीं खाते हैं” दूसरे यूजर ने लिखा “हैरी पॉटर प्रसाद का आनंद लेते हुए”, और तीसरे यूजर ने लिखा, “हम लोगों को कई गुना अच्छा लगा जब उसने खाना बर्बाद नहीं किया।